फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   history sheeter in up police

यूपी पुलिस का कमाल, कई साल वर्दी पहने रहा 'गुंडा'

Fri, 10 May 2013 12:26 PM IST
हाथरस/ब्यूरो
हाथरस/ब्यूरो Updated Fri, 10 May 2013 12:26 PM IST
विज्ञापन
history sheeter in up police

दूसरों की पड़ताल तो दूर पुलिस ‘अपनों’ के चाल-चरित्र के बारे में ही छानबीन नहीं कर पाती। खाकी की लापरवाही का कुछ ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

विज्ञापन


फिरोजाबाद का एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर वर्षों तक नौकरी करता रहा। जब छुट्टी से वापस नहीं आने पर उसके बारे में छानबीन की गई तो सारा फर्जीवाड़ा सामने आया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने हिस्ट्रीशीटर सिपाही को बर्खास्त कर दिया है।

हाथरस जिले में एक कांस्टेबल संख्या 237 प्रवीन कुमार गौतम सादाबाद कोतवाली में तैनात था। वहां से वह 25 मई, 2009 को तीन दिन के अवकाश पर गया, लेकिन उसके बाद वह 84 दिन बाद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि उसे फिर वहां से सादाबाद थाने भेजा गया, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद वह फिर ड्यूटी पर नहीं आया। उसे नोटिस भी दिया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

प्रवीन के बारे में जब पुलिस अधिकारियों ने छानबीन की तो कुछ और मामले सामने आए। पुलिस को पता चला कि प्रवीन तो फीरोजाबाद का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है।

उसकी फिरोजाबाद के पचौखरा थाने में हिस्ट्रीशीट खुली हुई है और उसका नंबर 29ए है। वह मूल रूप से फिरोजाबाद के पचौखरा थाना क्षेत्र के सुजातनगर का रहने वाला है।


पुलिस ने फिरोजाबाद से उसका आपराधिक इतिहास मंगवाया तो पता चला कि उस पर चौथ वसूली, जानलेवा हमला, दहेज उत्पीड़न, दलित उत्पीड़न, मारपीट जैसे आधा दर्जन मुकदमे चल रहे हैं।

उस पर पहला मुकदमा वर्ष 2008 में कायम हुआ था। स्थानीय पुलिस को भी जब फिरोजाबाद पुलिस से इसकी आख्या मिल गई तो एसपी ने उसे बर्खास्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed