{"_id":"8145d827578e5a93c46f2f7c623790e8","slug":"hema-malini-rally-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमामालिनी बोलीं, 'यहां तांगा चलाने नहीं आई है बसंती'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमामालिनी बोलीं, 'यहां तांगा चलाने नहीं आई है बसंती'
ब्यूरो/अमर उजाला, राया
Updated Thu, 03 Apr 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में मथुरा के राया में सभा में पहुंची भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी ने कहा कि शोले की बसंती यहां तांगा चलाने नहीं बल्कि विकास कराने आई है। सभा में उन्होंने कहा कि यहां समस्याओं का अंबार है और उनका हल निकालना होगा। महिलाओं पर हमले और भ्रष्टाचार को नरेंद्र मोदी ही रोक सकते हैं। उन्होंने सिलसिलेवार सड़क, बिजली, पानी की समस्या का जिक्र किया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने आलू और गेहूं किसानों को उपज का वाजिब मूल्य न मिलने की बात कही। साथ ही कहा आलू किसानों के लिए बड़ा उद्योग यहां होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे अटल बिहारी वाजपेई से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ी हैं। नरेन्द्र मोदी को लोग विकास के नाम से जानते हैं।
विज्ञापन
गुजरात विकास मॉडल पर उन्होंने चर्चा की और कहा कि देश में इतने वर्षों के शासन में भी कांग्रेस विकास नहीं कर सकी।
हेमामालिनी आज करेंगी नामांकन
भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। नामांकन को लेकर पार्टी ने कार्यकर्ताओं से जुबली पार्क पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
भाजपा के सह जिला मीडिया प्रभारी रामदास चतुर्वेदी ने बताया कि नामांकन में पार्टी के सभी प्रमुख नेता, संगठन के लोग उपस्थित रहेंगे। डेंपियर नगर स्थित पार्क से वह नामांकन के लिए प्रस्थान करेंगी।