फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   have ma 10 times, but still the passion of study

10 बार एमए कर चुके हैं, पढ़ने का जुनून अभी बाकी है

Tue, 05 Mar 2013 04:02 PM IST
बरेली/ब्यूरो
बरेली/ब्यूरो Updated Tue, 05 Mar 2013 04:02 PM IST
विज्ञापन
have ma 10 times, but still the passion of study
75 साल के रामनिवास पर पढ़ाई का जुनून सवार है। वह जिंदगी भर रूहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र बने रहना चाहते हैं। इसलिए वह दो साल बाद एमए में दाखिला लेते हैं। वह अब तक दस विषयों से एमए कर चुके हैं। आगे भी उनका यह सिलसिला बरकरार रखने का इरादा है।
विज्ञापन


संन्यासी रामनिवास यूं बदायूं के रहने वाले हैं, लेकिन काफी समय से यहां आर्य समाज मंदिर के बाहर रहते हैं। वह बीस सालों से रूहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र हैं और लगातार अलग-अलग विषयों में एमए कर रहे हैं।
विज्ञापन


संस्कृत विषय में एमए के साथ यह सिलसिला शुरू हुआ और अब तक वह दर्शनशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, धर्मशास्त्र, मानव शास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी साहित्य में एमए के अलावा एलएलबी की परीक्षा भी पास कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पढ़ाई से व्यक्ति अपने आपको ज्ञानी बनाता है और वह ज्ञान के प्रतिमान स्थापित करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनिवास ने नेचुरोपैथी की भी पढ़ाई की है। वह लोगों का नेचुरोपैथी से इलाज भी करते है। खास बात यह है कि संन्यासी होने की वजह से वह न तो रुपये छूते हैं और न ही अपने पास रखते हैं। उनकी फीस भी विश्वविद्यालय अपनी ओर से जमा कर देता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बीएड भी किया है। उन्होंने शिक्षक और लेखपाल की नौकरी दो साल के लिए की, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया और अब लगातार पढ़ाई ही कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed