{"_id":"6993126dcfaf1107f4057186","slug":"youth-dies-in-bike-collision-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: दो बाइकें भिड़ीं, ममेरी बहन के लग्न कार्यक्रम से लौट रहे युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: दो बाइकें भिड़ीं, ममेरी बहन के लग्न कार्यक्रम से लौट रहे युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 16 Feb 2026 06:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 16 Feb 2026 06:20 PM IST
सार
गौरव अपने मामा की बेटी के लग्न कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। सादाबाद के राया रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम था। देर रात वह बाइक से आगरा लौट रहे थे। गेस्ट हाउस से निकलते ही सामने से आ रही बाइक टक्कर हो गई।
विज्ञापन
मृतक गौरव
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के सादाबाद में राया रोड पर 15 फरवरी देर रात दो बाइकों की भिड़ंत में आगरा निवासी गौरव (23) की मौत हो गई। वह कार्यक्रम में शामिल होने सादाबाद आए थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
आगरा जिले के बगिया श्यामलाल, मुबारकपुर, इरादतनगर निवासी गौरव 15 फरवरी को अपने मामा की बेटी के लग्न कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। सादाबाद के राया रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम था। देर रात वह बाइक से आगरा लौट रहे थे। गेस्ट हाउस से निकलते ही सामने से आ रही बाइक टक्कर हो गई। हादसे में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने गौरव को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। उनके पास से मिले पहचान पत्र व मोबाइल से पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे रिश्तेदारों ने बताया कि चार-भाई बहनों में गौरव दूसरे नंबर के थे।
विज्ञापन
पिता गंगाराम की नौ महीने पहले ही बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह जूता फैक्टरी में काम करते थे। बड़ा बेटा होने के कारण घर पूरी जिम्मेदारी गौरव उठा रहे थे। एक साल के अंदर परिवार में दो मौतों से कोहराम मच गया है। सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।