फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth arrested along with two stolen tempos

Hathras News: चोरी के दो टेंपो सहित युवक गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Mon, 29 Apr 2024 08:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 29 Apr 2024 08:24 PM IST
सार

आरोपी ने 26 अप्रैल को आगरा जिले के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव नगला जालिम से एक बजाज टेंपो चोरी किया था। उसी दिन आगरा के नंदलालपुर पीपल वाली गली से भी एक टेंपो चोरी किया था। आरोपी को दबोच लिया गया और दोनों टेंपो भी बरामद हो गए।

विज्ञापन
Youth arrested along with two stolen tempos
दो टेंपो सहित दबोचा आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

सादाबाद पुलिस ने एक युवक को चोरी के एक टेंपो और एक तमंचा सहित गिरफ्तार किया है। युवक की निशानदेही पर राया रोड स्थित शनिदेव मंदिर के पास खाली पड़े भूखंड से एक और टेंपो बरामद किया। 

विज्ञापन


पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने 26 अप्रैल को आगरा जिले के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव नगला जालिम से एक बजाज टेंपो चोरी किया था। पुलिस से बचने के लिए वह टेंपो की नंबर प्लेट भी बदल देता था। उसने इसी दिन ही आगरा के नंदलालपुर पीपल वाली गली से भी एक टेंपो चोरी किया था, जो राया रोड पर शनिदेव मंदिर के पास प्लॉट में खड़ा है। 
विज्ञापन


आरोपी ने अपना नाम विकास पुत्र महेश निवासी कजरौठी हाल निवासी  शिवानीकुंज कॉलोनी पोइया चौराहा थाना ट्रांस यमुना जनपद आगरा बताया। आरोपी से बरामद दोनों टेंपो के संबंध में थाना खंदौली में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वालों में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार मय टीम के शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed