फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Young men gave acid to the girl

किशोरी को पिलाया तेजाब: 28 दिन पुरानी घटना में पुलिस ने लिया संज्ञान, शुरू की जांच, यह है मामला

Sun, 28 Apr 2024 11:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 28 Apr 2024 11:37 PM IST
सार

28 दिन पुरानी एक घटना में हाथरस पुलिस ने संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि किशाेरी को एक महिला अपने घर ले गई, वहां पर दो युवकों ने किशोरी को तेजाब पिला दिया। किशोरी की तबीयत बिगड़ गई, उसे आगरा भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Young men gave acid to the girl
पुलिस ने लिया संज्ञान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हसायन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला सहित दो युवकों पर किशोरी को तेजाब पिलाए जाने का आरोप लगा है। किशोरी की हालत गंभीर है और उसका आगरा के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


घटना गत 1 अप्रैल की बताई जा रही है। किशोरी की मां का आरोप है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को गांव की ही महिला ने घटना वाले दिन अपने घर बुलाया था। वहां पर महिला के पुत्र और एक अन्य युवक ने किशोरी को तेजाब पिला दिया। उसकी बेटी घर पहुंची तो उसे खून की उल्टी होने लगी। वह उसे लेकर एक अस्पताल पहुंची और वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक बताई, जिसके बाद वह उसे आगरा ले गई, जहां एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


किशोरी की मां का कहना है कि वह अपनी बेटी के उपचार में व्यस्त रही। गत 23 अप्रैल को एसपी हाथरस को उसने शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। एसपी निपुण अग्रवाल का कहना है कि महिला उनसे नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर उसकी  शिकायत वायरल हो रही है, जिसका संज्ञान लेकर जांच शुरू करा दी गई है। यदि वह तहरीर देती है तो उसकी अनुरूप रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed