{"_id":"670a6a574faf14e0cc0b9f07","slug":"young-man-went-to-the-clinic-to-get-bandaged-did-not-return-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: युवक गया क्लीनिक पर पट्टी कराने, नहीं लौटा, अपहरण की आशंका में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: युवक गया क्लीनिक पर पट्टी कराने, नहीं लौटा, अपहरण की आशंका में दी तहरीर
Sat, 12 Oct 2024 05:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:54 PM IST
सार
एक युवक चाय की दुकान पर काम करता था। दुकान के पास ही एक क्लीनिक पर चोट पर पट्टी कराने गया था । वह वहां से कहीं चला गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
युवक चोट पर पट्टी कराने के लिए क्लीनिक गया, पर वापस नहीं लौटा। युवक के अपहरण की आशंका को लेकर कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना चंदपा के गांव महमूदपुर ब्राह्मणन निवासी लक्ष्मी नारायण ने सादाबाद कोतवाली में तहरीर दी है। शिकायत में उन्होंने लिखा है कि उसके साले सुभाष निवासी गजरौला बटेश्चर का 18 वर्षीय पुत्र अंशु सादाबाद के मुरसान चौराहा पर चाय की दुकान पर काम करता था । अंशु जब तीन वर्ष का था, उसी समय उसके पिता सुभाष एवं मां राजो का देहान्त हो गया था।
विज्ञापन
माता-पिता के देहान्त होने के कारण वह पढ़ नहीं सका। वह उसको अपने यहां ले आए । 11 अक्टूबर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अंशु दुकान के पास ही एक क्लीनिक पर चोट पर पट्टी कराने गया था । वह वहां से कहीं चला गया । सादाबाद में कुछ सीसीटीवी कैमरे में उसे तीन युवक ले जाते दिखाई दे रहे हैं । यह आशंका है कि वह तीन युवक उसका अपहरण करके ले गए है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन