फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   young man came to play Holi in his in-laws house thrashed died

Hathras News: ससुराल में होली खेलने आए युवक के साथ मारपीट, हुई मौत, चार पर मुकदमा

Thu, 09 Mar 2023 09:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 09 Mar 2023 09:01 PM IST
सार

कोतवाली मुरसान क्षेत्र गांव खरगू निवासी युवक अपनी ससुराल आया था। रास्ते से बाइक निकालने को लेकर उसका स्थानीय लोगों से विवाद हो गया। हमलावरों ने उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट से सूरज बेहोश हो गया। ससुराली युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
young man came to play Holi in his in-laws house thrashed died
मृतक सूरज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस के मोहल्ला लाला का नगला में ससुराल होली खेलने आए मुरसान क्षेत्र के युवक का बाइक निकालने को लेकर लोगों से विवाद हो गया। आरोपियों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। युवक की मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


कोतवाली मुरसान क्षेत्र गांव खरगू निवासी 25 वर्षीय सूरज पुत्र रामवीर सिंह बुधवार सुबह कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला लाला का नगला में अपनी ससुराल आया था। लाला का नगला पहुंचते ही अंबेडकर पार्क के पास रास्ते से बाइक निकालने को लेकर उसका स्थानीय लोगों से विवाद हो गया। हमलावरों ने उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट से सूरज बेहोश हो गया। 
विज्ञापन


सूचना पर ससुराली मौके पर पहुंचे और बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही कोतवाली सदर पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। त्योहार के दिन युवक की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर सदर लोकेश भाटी मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मृतक के पिता रामवीर सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी दीपू, भैंडा व उसका भाई और विकास निवासी लाला का नगला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली सदर प्रभारी लोकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed