{"_id":"6a07819ae708c531f203d544","slug":"young-biker-dies-after-collision-with-tractor-hathras-news-c-56-1-sali1016-148601-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Sat, 16 May 2026 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 16 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
मृतक विनोद का फाइल फोटो।
- फोटो : Family
कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकैत अरौठा के निकट शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक तरण ताल से नहाकर घर लौट रहा था।
स्थानीय लोगों ने बताया है कि बिसावर के मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती निवासी 40 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र कालीचरण सादाबाद स्थित एक तरण ताल (स्विमिंग पूल) से नहाकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। गांव टीकैत अरौठा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही विनोद सड़क पर गिर गया व गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें सीएचसी सादाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।