{"_id":"5f2071bf8ebc3e63dd0c0299","slug":"you-may-online-by-csc-in-pm-selffund-yojna-hathras-news-ali2398396147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम स्वनिधि योजना में सीएससी से हो सकेंगे लोन को आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम स्वनिधि योजना में सीएससी से हो सकेंगे लोन को आवेदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
पीएम स्वनिधि योजना के तहत अब कारोबार शुरू करने के लिए 10,000 रुपये तक का कर्ज लेना और भी आसान हो गया है। रेहड़ी, पटरी वालों और छोटी-मोटी दुकान लगाकर आजीविका चलाने वालों के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना या पीएम स्ट्रीट वैंडर्स आत्मनिर्भर निधि को मंजूरी दी है।
योजना के तहत अब छोटा मोटा कारोबार शुरू करने के लिए 10,000 रुपये तक का कर्ज मिल सकेगा। सीएससी जिला प्रबंधक प्रदीप सिंह ने कहा कि यह लोन एक साल की अवधि के लिए होगा। इसका मासिक किस्तों में भुगतान करना होगा। कर्ज के लिए किसी तरह की गारंटी नहीं ली जाएगी। समय पर लोन चुकाने वाले स्ट्रीट वैंडर्स को सात फीसदी का वार्षिक ब्याज सब्सिडी के तौर पर उनके खाते में सरकार की ओर से ट्रांसफर किया जाएगा। योजना के तहत जुर्माने का कोई प्राविधान नहीं है। सभी कारोबारियों को डिजिटल लेनदेन करना होगा। उन्हें इसमें कैशबैक की पेशकश मिलेगी। इसमें सड़क किनारे ठेले या रेहड़ी-पटरी पर दुकान चलाने वालों को यह कर्ज दिया जाएगा। फल-सब्जी, लांड्री, सैलून और पान की दुकानें भी इस श्रेणी में शामिल की गई हैं।