फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Worshiping Maa Siddhidatri

Hathras News: मां सिद्धिदात्री की उपासना कर घर-घर जिमाए कन्या-लांगुरा

Fri, 31 Mar 2023 12:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 31 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Worshiping Maa Siddhidatri
हर ओर मां अम्बे की जय जयकार, घर-घर कन्या लांगुराओं की खातिरदारी, भजन संध्या, डोलों के साथ झूमते भक्त, दंडौती, भक्तिमय वातावरण और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन रामनवमी पर हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलेभर में के देवी मंदिरों में भक्तों भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां अम्बे के नौंवे स्वरूप में मां सिद्धिदात्री की उपासाना। देर रात दंडौती लगाने का दौर चलता रहा। भक्तों की सेवा करने के लिए जगह जगह शिविर लगाए गए। मंदिरों में माता रानी के विग्रह की अलौकिक सजावट के साथ दर्जनों भव्य डोले शहर में निकाले गए। श्रद्धालु माता रानी के भजनों पर झूमे। भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर उपवास खोला। भक्तों ने दूध, घी व जल आदि से माता का अभिषेक किया। लौंग, कपूर, सिंदूर, फल, पुष्प आदि चढ़ाकर मनोकामना पूर्ति की कामना की।
विज्ञापन

शहर के शीतला माता मंदिर व बौहरे वाली देवी मंदिर पर हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ थी। बौहरे वालीेदवी मंदिर पर भक्तों की लाइनें लगी थीं। भक्तों को घण्टों के इंतजार के बाद माता के दर्शन हो सके। शाम होते ही देवी मंदिरों में प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, मइया की हर बात निराली, मेरी भी सुनो ओ माता भवानी जैसे भक्ति गीत सुनाई देने लगे। देवी मंदिरों पर देर रात जागरण कार्यक्रम आदि भी चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्या लांगुराओं की गई खातिरदारी
घर-घर कन्या लांगुराओं की भी खातिरदारी की गई। कन्याओं को एकत्रित कर उन्हें दावत दी गई और देवी स्वरूप कन्याओं की पूजा भी गई। कन्याओं को चुनरी आदि भेंट की गई। इसके अलावा भक्तों ने मंदिरों पर जाकर कन्याओं को प्रसाद वितरण किया।

दिनभर चलता रहा प्रसाद वितरण कार्यक्रम :
रामनवमी पर भक्तिमय वातावरण के बीच प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा। सोमवार की शाम से ही जगह-जगह शिविर लगाए गए। दिनभर भक्तों द्वारा हलुआ चना का वितरण किया गया। बौहरे वाली देवी मंदिर, शांता माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, चामुण्डा मंदिर, आदि मंदिरों पर भी दिनभर प्रसाद वितरण किया गया।



- सैंकड़ो भक्तों ने लगाई दंडौती
बुधवार की रात शहर में चारों ओर से लोग दंडौती लगाते हुए माता के दरबार पहुंच रहे थे। शीतला माता मंदिर से तमाम भक्तों ने दंडौती लगाना शुरू किया। शहर के मुरसान रोड, अलीगढ़ रोड, सिकन्द्राराऊ रोड, आगरा रोड आदि पर सैकड़ो भक्त दंडौती लगाते हुए दिखाई दिए। बहुत से भक्त हाथ में दीपक लिए घुटनों के बल माता रानी के द्वार पहुंचे। दंडौती लगाने वाले भक्तों की सेवा के लिए जगह जगह स्टाल लगाए जहां भक्तों को पानी, दूध, चाय, फलाहार आदि प्रसाद के रूप में दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed