फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Women's dominance will remain in Nagar Panchayat

Hathras News: नगर पंचायत में रहेगा महिलाओं का दबदबा

Fri, 19 May 2023 12:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 19 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Women's dominance will remain in Nagar Panchayat
नगर निकाय चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित था। निर्दलीय हेमलता अग्रवाल चेयरमैन चुनी गई हैं। इससे पहले 2012 में भी सपा की रिहाना चौधरी ने जीत दर्ज की थी। हेमलता नगर पंचायत के इतिहास में दूसरी महिला चेयरमैन हैं। खास बात यह है कि इस बार चेयरमैन के अलावा नौ महिला सदस्य भी नगर पंचायत सदन में बैठेंगी।
विज्ञापन





नगर पंचायत में 17 सदस्य हैं। 17 में से 9 सदस्य महिला हैं। आठ वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित थे, लेकिन वार्ड चार में भी महिला उम्मीदवार जीती हैं। यह वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था, इसलिए पांच साल तक नगर पंचायत में महिलाओं का दबदबा रहने वाला है।
विज्ञापन




कस्बे की समस्या हो या फिर विकास कार्य, नगर पंचायत में महिलाओं की भूमिका अहम रहने वाली है। वार्ड तीन से रेखा वर्मा, चार से मंजू देवी, पांच से नगीना, छह से सलमा बेगम, आठ से मीनू चौधरी, 10 से उर्मिला चौधरी, 11 से शशि शर्मा, 16 से रेशमी बघेल, 17 से सुनीता जिंदल सभासद चुनी गई हैं। इन्हें चेयरमैन हेमलता अग्रवाल का साथ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed