{"_id":"662e8a5cc58fa88d8803c05c","slug":"women-personnel-engaged-in-voting-duty-able-to-go-home-at-night-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: मतदान ड्यूटी में लगीं महिला कार्मिक रात्रि में जा सकेंगी घर, पर यह है शर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: मतदान ड्यूटी में लगीं महिला कार्मिक रात्रि में जा सकेंगी घर, पर यह है शर्त
Sun, 28 Apr 2024 11:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:12 PM IST
सार
मतदान ड्यूटी पर तैनात महिला कार्मिक रात में अपने घर जा सकेंगी। पहले उन्हें बूथ पर पहुंचना होगा, उसके बाद पूरा इंतजाम करने के बाद घर जा सकेंगी। सुबह बूथ पर मॉक पोल से पहले महिला कार्मिक को पहुंचना होगा।
विज्ञापन
महिला कार्मिक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान ड्यूटी में लगी महिला कार्मिकों के लिए सहूलियत दी है। महिला कार्मिक पॉलीटेक्निक परिसर से पोलिंग टीम के रूप में रवानगी होने के बाद सीधे बूथ पर पहुंचेंगी। बूथ पर सभी प्रकिया को पूर्ण कर अपने घर जा सकेंगी। मतदान दिवस पर मॉक पोल से पहले बूथ पर पहुंचना पड़ेगा।
विज्ञापन
आयोग के निर्देश पर महिला कार्मिकों को उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र में तैनात किया गया है, जिससे कि इस सुविधा का आसानी से लाभ ले सकें। मतदान में लगे कार्मिकों को दिए गए बस्ते में सभी कार्मिकों के पद वार पहचान पत्र दिए गए हैं। पहचान पत्र पर विभागाध्यक्ष द्वारा किए हस्ताक्षर मान्य होंगे। अब तक सहायक निर्वाचन अधिकारी की मुहर व हस्ताक्षर होते थे।
विज्ञापन