{"_id":"649f29e8a5ed5506d10f6f24","slug":"womans-purse-left-in-train-tti-returns-it-hathras-news-c-64-1-sali1007-116-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रेन में छूटा महिला का पर्स, टीटीआई ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रेन में छूटा महिला का पर्स, टीटीआई ने लौटाया
Sat, 01 Jul 2023 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:45 AM IST
सार
बृहस्पतिवार की रात को गाड़ी संख्या 19409 में एक महिला यात्री का पर्स बी 5 की सीट संख्या 55 पर छूट गया था। पर्स में पैसे, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी कागजात सहित सामान रखा हुआ था। महिला यात्री मथुरा जंक्शन पर उतरकर चली गई।
विज्ञापन
ट्रेन में छूटे महिला के पर्स को जीआरपी को सौंपते टीटीआई हेमंत यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्षेत्र के गांव हड़ैला निवासी टीटीआई हेमंत यादव ने ड्यूटी के दौरान ईमानदारी का परिचय दिया है। उन्होंने ट्रेन की सीट पर छूटे एक महिला के पर्स को सुरक्षित उस महिला के पास पहुंचा दिया है। इस कार्य के लिए रेल प्रशासन ने हेमंत की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात को गाड़ी संख्या 19409 में एक महिला यात्री का पर्स बी 5 की सीट संख्या 55 पर छूट गया था। पर्स में पैसे, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी कागजात सहित सामान रखा हुआ था। महिला यात्री मथुरा जंक्शन पर उतरकर चली गई।
विज्ञापन
ट्रेन से उतरने के बाद महिला को पर्स की याद आई, लेकिन तब तक ट्रेन मथुरा जंक्शन से लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी थी। यह सूचना जीआरपी मथुरा के माध्यम से हेमंत यादव को मिली। हेमंत ने तुरंत उस कोच में जाकर महिला के पर्स को कब्जे में ले लिया और इसकी सूचना जीआरपी मथुरा को दी। टीटीआई हेमंत का कहना है कि रेलवे प्रशासन के माध्यम से महिला के पर्स को महिला तक सुरक्षित पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन