{"_id":"6a96f47694b0c369fd013df7","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-barse-village-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: 14 साल पहले हुई शादी, महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर लगी सब की निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: 14 साल पहले हुई शादी, महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर लगी सब की निगाह
Tue, 01 Sep 2026 09:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 01 Sep 2026 09:22 PM IST
सार
महिला की मौत पर ससुराल पक्ष का दावा है कि मौत लंबी बीमारी के कारण हुई है। जबकि मायके पक्ष ने मौत के कारण पर संदेह जताया। पुलिस के साथ ही सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार है।
विज्ञापन
कोतवाली सासनी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसै में 38 वर्षीय उपासना पत्नी सतेंद्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की शादी 14 वर्ष पूर्व हुई थी और वह अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को बिलखते हुए छोड़ गई है।
विज्ञापन
ससुराल पक्ष का दावा है कि उपासना की मौत लंबी बीमारी के कारण हुई है। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने मौत के कारण पर संदेह जताया। स्थिति स्पष्ट करने के लिए मायके वालों की मांग पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ होगी और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन