फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman dies due to car collision, one injured

Hathras News: पैदल चल रही महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मौत, एक घायल

Fri, 23 Feb 2024 07:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 23 Feb 2024 07:08 PM IST
सार

खेत से मिर्च तोड़कर दो महिलाएं पैदल वापस घर जा रही थीं। तभी सामने से एक कार तेज गति से आई और दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। कार का पहिया महिलाओं के पेट के ऊपर होकर गुजर गया। जिससे एक महिला की मौत हो गई और एक महिला  गंभीर घायल हो गई।

विज्ञापन
Woman dies due to car collision, one injured
मृतका रामप्यारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिकंदराराऊ के कचौरा-अगराना मार्ग पर 22 फरवरी की शाम साढ़े छह बजे गांव सुम्मेरपुर के पास तेज गति से आ रही कार ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद कार सड़क की पटरी को फलांगती हुई खेत के गड्ढे में जा घुसी। 

विज्ञापन


गांव सुम्मेरपुर निवासी 45 वर्षीय रामप्यारी पत्नी  गोपाल, 50 वर्षीय नत्थो देवी पत्नी सुरेश शाम को खेत से मिर्च तोड़कर पैदल कचौरा-अगराना मार्ग से  वापस घर जा रही थीं। तभी सामने से एक कार तेज गति से आई और दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। कार का पहिया महिलाओं के पेट के ऊपर होकर गुजर गया। रामप्यारी को गंभीर हालत में सीएचसी से रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान रामप्यारी ने दम तोड़ दिया। रामप्यारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। 
विज्ञापन


दूसरी घायल महिला नत्थो देवी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार चालक शैलेंद्र पुत्र जयपाल निवासी गांव नगला महारी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रामप्यारी के बेटे ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed