फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Woman body found on the side of the highway

Hathras News: 72 घंटे में हाईवे किनारे एक और महिला का मिला शव, शरीर पर चोट के निशान

Mon, 17 Nov 2025 10:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 17 Nov 2025 10:44 PM IST
सार

72 घंटे में हाईवे किनारे महिला का यह दूसरा शव है। इस महिला की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रहे है। गांव धातरा खुर्द के लोगों ने झाडि़यों में शव पड़ा देखा।

विज्ञापन
Woman body found on the side of the highway
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा-बरेली हाईवे पर हाथरस के गांव धातरा खुर्द के पास महिला का शव मिलने से खलबली मच गई। सिर में चोट के निशान हैं। पुलिस दुर्घटना का मामला बता रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन


72 घंटे में हाईवे किनारे महिला का यह दूसरा शव है। इस महिला की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रहे है। गांव धातरा खुर्द के लोगों ने झाडि़यों में शव पड़ा देखा। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों से बातचीत की। काफी देर चली खोजबीन के बाद भी महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि स्थानीय लोगों से छानबीन में सामने आया कि महिला वहीं घूमती रहती थी। सिर व शरीर के अन्य हिस्से पर मिली चोट के निशान से दुर्घटना की संभावना जताई जा रही है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम में मृत्यु की वजह साफ होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गला दबाकर हुई थी महिला की हत्या
चंदपा कोतवाली क्षेत्र में नगला भुस तिराहे पर 14 नवंबर की सुबह महिला का शव अर्धनग्र हालत में मिला था। महिला के गले पर ऊपरी वस्त्र बंधा था। 72 घंटे बाद भी महिला की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने सोमवार को पोस्मार्टम कराया। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा के अनुसार पोस्टमार्टम में गला दबा कर हत्या आई है। महिला की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed