फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Will be closed from tomorrow, will build pond gates, overbridge

कल से बंद हो होगा तालाब फाटक, ओवरब्रिज का निर्माण होगा शुरू

Mon, 27 Aug 2018 11:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Mon, 27 Aug 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Will be closed from tomorrow, will build pond gates, overbridge
तालाब रेलवे क्रासिंग, जो कल बंद हो जाएगी। - फोटो : Amar Ujala
29 अगस्त से शहर के बीचोबीच तालाब रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसी को दृष्टिगत रखते हुए तालाब रेलवे क्रासिंग 29 अगस्त से बंद हो जाएगी। पुल निर्माण की अवधि करीब दो साल मानी जा रही है।
विज्ञापन


ऐसे में यह फाटक बंद रहेगा और अन्य रूटों से होकर वाहनों को निकाला जाएगा। शहर में प्रवेश करने वाली रोडवेज बसों को करीब 13 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी, तब वह अलीगढ़ से शहर में आएंगी और जाएंगी। रोडवेज ने इसे लेकर सोमवार को सर्वे भी कराया। ऐसे में यह तय है कि रोडवेज की बसों के किराए में वृद्धि हो जाएगी। इधर, मथुरा-बरेली राजमार्ग यथावत उसी रास्ते से चलता रहेगा।  
विज्ञापन


शहर में लंबे समय से पूर्वोत्तर रेलवे के तालाब रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की मांग की जा रही थी। अब उ.प्र.राज्य सेतु निगम द्वारा 29 अगस्त से यह निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। जब तक ओवरब्रिज नहीं बनेगा, तब तक शहर का तालाब चौराहे का रेलवे फाटक बंद रहेगा। यह काम करीब दो साल में पूरा होगा तो माना जा रहा है कि दो साल तक यह रेलवे क्रांसिग नहीं खुलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में शहर के लोगों को काफी परेशानी झेलनी होगी। चार दिन पहले एआरटीओ, प्रशासन और रोडवेज के अधिकारियों ने एक बैठक कर यातायात व्यवस्था  को दुरुस्त करने रूपरेखा तय की थी। इसके अनुसार तालाब रेलवे फाटक के बंद होने पर छोटे वाहनों को बागला कॉलेज मार्ग से निकाला जाएगा। यहां थोड़ी ऊंचाई में बैरियर भी लगा दिए जाएंगे, जिससे कि वहां से ट्रक, बस आदि बड़े वाहन न निकल सकें। स्कूली बसों को इगलास रोड रेलवे फाटक से निकाला जाएगा। इससे स्कूली वाहनों को भी काफी दूरी तय करनी होगी।  

इधर, रोडवेज बसों का आवागमन तालाब चौराहे से तो बंद हो जाएगा। रोडवेज बसों का परिचालन रोडवेज बस स्टैंड से होगा। आगरा जाने वाली बसें तो सीधे आगरा को बस स्टैंड से चली जाएंगी लेकिन जो बसें अलीगढ़ जाएंगी तो वह पहले आगरा रोड बाईपास नगला भुस जाएंगी और फिर वहां से अलीगढ़ के लिए मुड़ेंगी। यही स्थिति शहर में आने वाली बसों की भी होगी। यह भी नगला भुस होकर शहर में अंदर प्रवेश करेंगी।


सोमवार को एआरएम जीएस शर्मा ने एक सर्वे कराया। इसमें यह बात सामने आई कि इन बसों को 13 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। ऐसे में इन बसों का किराया भी बढ़ेगा और अलीगढ़ की ओर जाने व आने वाले यात्रियों को अतिरिक्त किराया देना होगा। एआरएम ने बताया कि सर्वे की रिपोर्ट आरएम को भेज दी है। उनके स्तर व शासन स्तर से यह फैसला होगा कि कितना किराया बढ़ाया जाएगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed