{"_id":"662a5acabb4248998f063158","slug":"when-family-scolded-student-committed-suicide-by-hanging-herself-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: युवक से कर रही थी बात, परिजन ने डांटा, छात्रा ने उठाया ऐसा कदम कि सभी के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: युवक से कर रही थी बात, परिजन ने डांटा, छात्रा ने उठाया ऐसा कदम कि सभी के उड़े होश
Thu, 25 Apr 2024 07:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:00 PM IST
सार
युवती फोन पर युवक से बात कर रही थी। तभी इसकी जानकारी परिजनों को हो गई। उन्होंने इस बात को लेकर युवती को डांट दिया। इस बात से क्षुब्ध होकर युवती घर के एक कमरे में चली गई और फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
छात्रा का शव प्रतीकात्मक
- फोटो : istock
विस्तार
परिजनों ने युवती को फोन पर युवक से बात करने से रोका तो इस बात से क्षुब्ध होकर युवती ने घर के अंदर कमरा बंद करके फंदा लगाकर कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती ने इस साल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। चर्चा है कि युवती लगातार किसी युवक के संपर्क में थी और उससे फोन पर बात करती थी। परिजनों ने कई बार उसको युवक से बात करने से मना किया था, लेकिन इसके बाद भी युवती नहीं मानी और लगातार युवक से फोन पर बात करती रही।
विज्ञापन
24 अप्रैल की रात को भी युवती फोन पर युवक से बात कर रही थी। तभी इसकी जानकारी परिजनों को हो गई। उन्होंने इस बात को लेकर युवती को डांट दिया। इस बात से क्षुब्ध होकर युवती घर के एक कमरे में चली गई और फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश फाख्ता हो गए। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सीओ सिटी रामप्रवेश राय का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन