फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   water of death-villager come out

पानी दो या मौत दो...के नारे के साथ सड़क पर उतरे ग्रामीण

Wed, 08 Aug 2018 11:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Wed, 08 Aug 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
water of death-villager come out
खारे पानी की समस्या को लेकर बाइक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट जाते लोग - फोटो : Amar Ujala
 जिले में खारे पानी की समस्या को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पानी दो या मौत दो के नारे के साथ वाहन रैली निकालकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर परिसर में ही धरने पर बैठ गए। बाद में डीएम को ज्ञापन देकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट से चले गए। गांव में उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


नगला मया में 16 जुलाई से खारे पानी की समस्या के समाधान की मांग को लेकर क्रमिक अनशन चल रहा है। नगला मया के साथ नजदीक  के गांवों के ग्रामीण भी अनशन पर बैठे हैं। अनशन को समाप्त करने के लिए जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी गांव पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने किसी की नहीं मानी।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि खारे पानी की समस्या का जब तक समाधान नहीं होगा, तब यह अनशन जारी रहेगा। अब यह ग्रामीण अपनी मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। बुधवार को गांव नगला मया से एक वाहन रैली के रूप में सभी ग्रामीण निकले और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम ऑफिस के सामने ग्रामीण धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा और पूरी समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर वीरवती, गेसू देवी, श्रीमती देवी, कामिनी, देवी, मिथिलेश कुमारी, निर्मला देवी, सावित्री देवी, राजकुमारी, चंद्रपाल सिंह, मोहित कुमार, क्षत्रपाल सिंह, पवन कुमार, रामपाल सिंह, बलवीर सिंह, राजकुमार, मनोज कुमार, देव, रामपाल सिंह, चोखे सिंह, हरप्रसाद सिंह, योगेश कुमार आदि मौजूद थे।       

इस समस्या को लेकर शासन को अवगत कराया जा चुका है। 2.11 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। प्रस्ताव पर मोहर लगते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।       
डॉ. रमाशंकर मौर्य, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed