{"_id":"648ef2dff68c2ad5f2016e35","slug":"was-thirsty-drank-acid-in-the-guise-of-cold-drink-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लगी थी प्यास, कोल्ड ड्रिंक के धोखे में पी गया तेजाब, फिर ये हुई हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लगी थी प्यास, कोल्ड ड्रिंक के धोखे में पी गया तेजाब, फिर ये हुई हालत
Sun, 18 Jun 2023 05:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 18 Jun 2023 05:34 PM IST
सार
50 वर्षीय सौदान सिंह पुत्र वासुदेव को अचानक प्यास लगी। उसने बच्चे से कोल्ड ड्रिंक लाने को कहा। सौदान के परिजनों ने बताया कि घर में कोल्ड ड्रिंक की बोतल में तेजाब रखा हुआ था। बच्चा तेजाब से भरी बोतल को उठा लाया और सौदान को दे दी
विज्ञापन
तेजाब प्रतीकात्मक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र के कस्बा सोनई में प्यास लगने पर एक व्यक्ति कोल्ड ड्रिंक के छोखे में तेजाब पी गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन आनन-फानन में शनिवार की रात उसे उपचार के लिए हाथरस जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया।
विज्ञापन
मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र के कस्बा सोनई निवासी 50 वर्षीय सौदान सिंह पुत्र वासुदेव को अचानक प्यास लगी। उसने बच्चे से कोल्ड ड्रिंक लाने को कहा। सौदान के परिजनों ने बताया कि घर में कोल्ड ड्रिंक की बोतल में तेजाब रखा हुआ था। बच्चा तेजाब से भरी बोतल को उठा लाया और सौदान को दे दी। सौदान ने कोल्ड ड्रिंक के धोखे में तेजाब पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी होते ही परिजनों को होश उड़ गए। परिजन शनिवार की रात उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक उसके उपचार में जुट गए। इस संबंध में इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक डॉ0 केके शर्मा का कहना है कि एक व्यक्ति ने कोल्ड ड्रिंक के धोखे में तेजाब पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालांकि, उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन