{"_id":"6499e7d300daac50d8049974","slug":"viral-video-of-young-man-insisting-on-drinking-alcohol-in-the-temple-hathras-news-c-64-1-sali1007-109-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मंदिर पर शराब पीने की करने लगा जिद, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मंदिर पर शराब पीने की करने लगा जिद, वीडियो हुआ वायरल
Tue, 27 Jun 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:02 AM IST
सार
सेवादार के साथ शराब पीने वाला साथी भी वहीं आ गया और लोगों को गाली-गलौज देते हुए मंदिर पर शराब पीने की जिद करने लगा। यह देख लोगों का शराबी के विरुद्ध आक्रोश बढ़ गया और लोगों ने उसे मंदिर से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
गांव जटोई के मंदिर पर दरांती लेकर लोगों को धमकाता युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
क्षेत्र के गांव जटोई के एक मंदिर पर एक युवक का शराब पीने की जिद करते हुए गाली-गलौज करने का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बता दें कि कुछ दिन पहले मंदिर के सेवादार द्वारा अपने साथी के साथ बैठकर शराब पीने का वीडियो और फोटो वायरल हुआ था। उसके और उसके साथी के खिलाफ लोगों में आक्रोश था। वीडियो वायरल होने के बाद मानदेय लेकर रह रहे सेवादार को मंदिर से हटा दिया गया। सेवादार के हटने के बाद सोमवार को गांव जटोई के काफी लोग मंदिर की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए एकत्रित हुए।
विज्ञापन
इस दौरान सेवादार के साथ शराब पीने वाला साथी भी वहीं आ गया और लोगों को गाली-गलौज देते हुए मंदिर पर शराब पीने की जिद करने लगा। यह देख लोगों का शराबी के विरुद्ध आक्रोश बढ़ गया और लोगों ने उसे मंदिर से बाहर कर दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मंदिर पर शराब पीने की जिद करने वाले युवक के हाथ में दरांती है और वह लोगों से गाली-गलौज करते हुए मंदिर पर शराब पीने की लगातार जिद कर रहा है।
विज्ञापन