{"_id":"66c5346bfa73c81ee601e1a6","slug":"villagers-beat-up-mentally-ill-person-considering-him-to-be-a-cattle-thief-hathras-news-c-62-1-sali1024-102655-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ग्रामीणों ने मानसिक अस्वस्थ को पशु चोर समझकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ग्रामीणों ने मानसिक अस्वस्थ को पशु चोर समझकर पीटा
Wed, 21 Aug 2024 05:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में पशु चोरों की बढ़ती सक्रियता से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार रात को एक मानसिक अस्वस्थ युवक को चोर समझकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने मार्ग के किनारे खड़े लोडर वाहन को भी पलट दिया और उसमें तोड़फोड़ की। पुलिस ने ग्रामीणों से युवक को बचाया और कोतवाली ले आई।
सोमवार की शाम को अंधेरा होने पर गांव सिखरा निवासी अरविंद की दो भैंस की पड़ियां खुल गईं। अरविंद और उनके परिवार के लोगों ने काफी देर तक पड़ियों को तलाश की। इस दौरान उनको सहपऊ से गांव सिखरा की ओर जाने वाले मार्ग पर एक मानसिक अस्वस्थ युवक मिल गया। ग्रामीणों ने उसे पशु चोर समझकर पीटना शुरू कर दिया। पास के गांव में लौकी लादने आई लोडर गाड़ी को भी ग्रामीणों ने पशु चोरों की समझकर पलट दिया और उसमें तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने मंगलवार सुबह गाड़ी मालिक की तहरीर पर कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मानसिक अस्वस्थ युवक के परिजनों को भी सूचित कर दिया। उनके आने का इंतजार किया जा रहा था।