फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   vigilence team caught electric theft

बघैना में कई घरों में पकड़ी बिजली चोरी

Sun, 14 Mar 2021 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
vigilence team caught electric theft
गांव बघैना में छापेमारी करती विजिलेंस विद्युत टीम - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

बिजली महकमे की विजिलेंस टीम ने रविवार को हाई लाइन लॉस विद्युत उपकेंद्र नानऊ के अंतर्गत गांव बघैना में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आधा दर्जन से अधिक घरों में बिजली की चोरी पकड़ी गई। उनके खिलाफ जेई ललित यादव ने विद्युत थाना हाथरस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र नानऊ ललित कुमार यादव ने बताया कि छापेमारी के दौरान आधा दर्जन से अधिक घरों में बिजली की चोरी पकड़ी गई है। कुछ उपभोक्ता बकाया जमा किए बिना ही बिजली का उपयोग करते हुए मिले। इनके खिलाफ धारा 135 और धारा 138 बी के अंतर्गत बिजली थाना हाथरस में मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम में विजिलेंस प्रभारी अमरपाल सिंह, विजिलेंस अवर अभियंता प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील शर्मा, सोमेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed