फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Vandals Damage Kalyan Singh's Statue

Hathras News: शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त की कल्याण सिंह की प्रतिमा

Sat, 18 Apr 2026 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 18 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Vandals Damage Kalyan Singh's Statue
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की क्षतिग्रस्त प्रतिमा। संवाद - फोटो : Samvad
पुलिस चौकी पोरा क्षेत्र के गांव नगला मसंद में बृहस्पतिवार की रात शरारती तत्वों ने पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शरारती तत्वों ने प्रतिमा का एक कान तोड़ दिया और उसे गिराने का भी प्रयास किया। सुबह घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन




गांव नगला मसंद में कई वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस गांव में पूर्व सीएम के प्रति लोगों मेें सम्मान और श्रद्धा है। सुबह जब ग्रामीण प्रतिमा स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि प्रतिमा के पास टूटी ईंटें पड़ी थीं और प्रतिमा क्षतिग्रस्त हालत में थी। यह देखकर ग्रामीणों में आक्रोशित हो गए। सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पोरा चौकी इंचार्ज और उनके बाद कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना के पीछे जो भी लोग होंगे, उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed