{"_id":"6670beee56cced629c0715b5","slug":"uproar-over-death-of-young-man-in-collision-between-bikes-hathras-news-c-56-1-sali1016-116366-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत पर हंगामा
Tue, 18 Jun 2024 04:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव अल्हैपुर में सोमवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बागला जिला अस्पताल में चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गांव अल्हैपुर निवासी 35 वर्षीय राजकुमार पुत्र लालाराम सोमवार की देर शाम को गांव के ही एक युवक के साथ बाइक सो हाथरस से अपने गांव लौट रहे थे। तभी गांव ककोड़ी के निकट सामने से आ रही बाइक से राजकुमार की बाइक की भिड़ंत हो गई। राजकुमार बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन घायल को बागला जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।