फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   UP Board exams from today

UP Board: परीक्षाएं आज से शुरू, हाथरस के 99 परीक्षा केंद्रों पर 44,370 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

Wed, 18 Feb 2026 01:42 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 18 Feb 2026 01:42 AM IST
सार

बोर्ड परीक्षा के लिए पूरे जिले को चार जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जनपद के सभी 99 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
UP Board exams from today
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं आज 18 फरवरी से शुरू होंगी। इस वर्ष हाथरस से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 44,370 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। हाईस्कूल की परीक्षा में 22,162 और इंटर में 22,208 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच संपन्न होंगी। जिले के 99 परीक्षा केंद्रों पर इसका आयोजन होगा। प्रशासन की ओर से परीक्षाओं के लिए सुरक्षा, पारदर्शिता और सुचारु संचालन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन


डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से सभी 99 परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम से परीक्षा संबंधी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर अंतिम रूप से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन


परीक्षा की ड्यूटी में माध्यमिक शिक्षा विभाग के लगभग 1100 तथा बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 1800 शिक्षकों की तैनाती की गई है। इसके अलावा उड़नदस्ते और पर्यवेक्षकों की भी व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय से केंद्र पर पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की है। डीआईओएस संतप्रकाश का कहना है कि नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जोन व 19 सेक्टर में बांटा गया जिला
बोर्ड परीक्षा के लिए पूरे जिले को चार जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जनपद के सभी 99 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। तहसीलवार बनाए गए चार जोन के लिए संबंधित एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा और अनुशासन को ध्यान में रखते हुए 28 अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पांच आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट भी रिजर्व में रखे हैं। इसके अलावा उड़नदस्ते, पुलिस बल और शिक्षा विभाग की टीमें भी परीक्षा अवधि के दौरान सक्रिय रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed