{"_id":"692ae9c90733e8436d09f255","slug":"unknown-vehicle-hits-bike-riders-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की हुई मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की हुई मौत, दूसरा घायल
Sat, 29 Nov 2025 06:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 29 Nov 2025 06:11 PM IST
सार
गौरव अपने दोस्त बिट्टू सठिया के साथ हाथरस जा रहा था, जैसे ही दोनों तहसील के निकट स्थित वाहन एजेंसी के पास पहुंचे, किसी अज्ञात वाहन ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें गौरव की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक गौरव
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस के अलीगढ़-आगरा हाईवे स्थित सासनी तहसील के निकट स्थित एक वाहन एजेंसी के पास 28 नवंबर देर रात दो बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। दूसरे साथी का उपचार जारी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गौरव (18) निवासी गदाखेड़ा अपने दोस्त बिट्टू सठिया के साथ हाथरस जा रहा था, जैसे ही दोनों तहसील के निकट स्थित वाहन एजेंसी के पास पहुंचे, किसी अज्ञात वाहन ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर सासनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां गौरव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बिट्टू का उपचार जारी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। गौरव की मौत से परिजनों में रोना-बिलखना शुरू हो गया। गौरव के दो भाई और दो बहनें हैं।
विज्ञापन