{"_id":"65a913bb01a585a131086393","slug":"unknown-vehicle-crushed-cyclist-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत
Thu, 18 Jan 2024 05:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 18 Jan 2024 05:34 PM IST
सार
गांव नौगांव निवासी 50 वर्षीय राम गोपाल शर्मा उर्फ राम खिलाड़ी शाम के लगभग साढ़े चार बजे साइकिल पर सवार होकर कर किसी काम से कस्बा में करवन नदी पर बने नए ब्रिज पर होकर जा रहे थे । उसी समय एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी । टक्कर लगते ही वह रोड पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई ।
विज्ञापन
मृतक राम गोपाल शर्मा उर्फ राम खिलाड़ी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सादाबाद कस्बा के करवन नदी के नए पुल पर तारा चन्द्र होटल के सामने एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंद दिया । साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया।
विज्ञापन
गांव नौगांव निवासी 50 वर्षीय राम गोपाल शर्मा उर्फ राम खिलाड़ी पुत्र केशव देव शर्मा सादाबाद के राया रोड स्थित मास्टर प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज में लिपिक पद पर कार्यरत थे । 18 जनवरी शाम के लगभग साढ़े चार बजे साइकिल पर सवार होकर कर किसी काम से कस्बा में करवन नदी पर बने नए ब्रिज पर होकर जा रहे थे ।
विज्ञापन
उसी समय एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी । टक्कर लगते ही वह रोड पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई । हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक के परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन