{"_id":"63d540da8b0671371f407532","slug":"unknown-killed-by-rail-long-queues-of-vehicles-started-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रेल से कटकर अज्ञात की मौत, लगी वाहनों की लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रेल से कटकर अज्ञात की मौत, लगी वाहनों की लंबी कतारें
Sat, 28 Jan 2023 09:06 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 28 Jan 2023 09:06 PM IST
सार
मथुरा से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन जैसे ही एटा रेलवे फाटक के पास पहुंची, एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन के पहिए से कटने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद फाटक बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन
जाम के दौरान रेलवे फाटक पर राहगीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदराराऊ शनिवार की रात्रि आठ बजे एटा रेलवे फाटक पर एक अज्ञात व्यक्ति की रेल से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी कासगंज पुलिस को कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है।
विज्ञापन
मथुरा से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन जैसे ही एटा रेलवे फाटक के पास पहुंची, एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन के पहिए से कटने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद फाटक बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आधा घंटे बाद ट्रेन मौके से रवाना हुई, तब कहीं जाकर फाटक खुला। मृतक की शिनाख्त करने की काफी कोशिश की गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन
मृतक कुर्ता-पजामा पहने था तथा उसकी आयु लगभग 50 वर्ष थी। सूचना पर कोतवाल सिकंदराराऊ अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और कासगंज जीआरपी पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई।
विज्ञापन