{"_id":"64298604880c0f8e450987f6","slug":"two-lakh-51-thousand-wrestling-left-on-par-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बराबरी पर छूटी दो लाख 51 हजार की कुश्ती, बृज और राजस्थान केसरी के बीच हुआ मुकावला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बराबरी पर छूटी दो लाख 51 हजार की कुश्ती, बृज और राजस्थान केसरी के बीच हुआ मुकावला
Sun, 02 Apr 2023 07:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 02 Apr 2023 07:12 PM IST
सार
251000 रुपये के इनाम के लिए आखिरी कुश्ती बृज केसरी सचिन पहलवान और राजस्थान केसरी भीम पहलवान के बीच हुई, जोकि काफी कश्मकश के बाद बराबरी पर छूटी। भारत केसरी रामेश्वर यादव और हरियाणा केसरी संजय पहलवान के बीच डेढ़ लाख रुपये की कुश्ती बराबर रही।
विज्ञापन
दंगल में पहलवानों के हाथ मिलवाते रालोद विधायक प्रदीप सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के सादाबाद में बिसावर स्थित पथवारी मंदिर में सचिन पहलवान के संयोजकत्व में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के पहलवानों ने भाग लेकर मल्ल विद्या का प्रदर्शन किया। ढाई लाख रुपये के इनाम के लिए अंतिम कुश्ती बराबर रही। दंगल में अन्य कई रोमांचक कुश्तियां देखने को मिलीं।
विज्ञापन
विधायक गुड्डू चौधरी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरु कराई। विधायक गुड्डू चौधरी कहना था कि मल्ल विद्या बृज क्षेत्र की पहचान है। बृज के पहलवानों ने मल्ल विद्या से देशभर में बृज क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस क्षेत्र में कुश्ती दंगल इसलिए पसंद किया जाता है, क्योंकि भगवान योगीराज श्रीकृष्ण को भी मल्ल विद्या प्रिय थी।
विज्ञापन
दंगल संयोजक सचिन पहलवान ने बताया कि 251000 रुपये के इनाम के लिए आखिरी कुश्ती बृज केसरी सचिन पहलवान और राजस्थान केसरी भीम पहलवान के बीच हुई, जोकि काफी कश्मकश के बाद बराबरी पर छूटी। भारत केसरी रामेश्वर यादव और हरियाणा केसरी संजय पहलवान के बीच डेढ़ लाख रुपये की कुश्ती बराबर रही।
विज्ञापन
एक लाख रुपये के इनाम के लिए तीसरे नंबर की कुश्ती भारत केसरी धीरज पहलवान और कल्लू पहलवान के बीच बराबर रही। एक लाख रुपये के इनाम के लिए चौथे नंबर की कुश्ती सुभाष पहलवान पानी गांव और सुरेश पहलवान सैमरा के बीच बराबर रही। 51 हजार रुपये के इनाम के लिए पांचवें नंबर की कुश्ती बिट्टू पहलवान हरदोई और खोनी पहलवान सादाबाद के बीच बराबरी पर रही।
इस दौरान वरिष्ठ रालोद नेता गिरेंद्र चौधरी, रूपेंद्र चौधरी, विनोद उर्फ गुड्डू चौधरी सुआ पहलवान, प्रवीण पौनियां, सत्यपाल सिंह, डॉ. रसिक, रामबाबू पहलवान, जगवेंद्र चौधरी, भाजपा नेता कृष्णा पंडित, मनमोहन गौतम, हाकिम संत, राधारमण सेठ, बनी सिंह, निजाम खान, निहाल सिंह कोच, राजस्थान के कोच दिगंबर सिंह आदि मौजूद रहे।