{"_id":"64495b779fbb4f991c0b0c57","slug":"two-found-corona-infected-including-an-old-man-isolated-at-home-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एक वृद्ध सहित दो मिले कोरोना संक्रमित, किया होम आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एक वृद्ध सहित दो मिले कोरोना संक्रमित, किया होम आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली
Wed, 26 Apr 2023 10:42 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 26 Apr 2023 10:42 PM IST
सार
पिछले सप्ताह जिले में कोरोना के तीन केस सामने आए थे। इन्हें होम आइसोलेट किया गया था। इसके बाद यह स्वस्थ हो गए। अब बुधवार को दो अन्य लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
हाथरस जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आते जा रहे हैं। अब मुरसान के एक वृद्ध सहित दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। टीम ने इन दोनो को होम आइसोलेट कर दिया है। वहीं इनके संपर्क में आए लोगों की जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह जिले में कोरोना के तीन केस सामने आए थे। इन्हें होम आइसोलेट किया गया था। इसके बाद यह स्वस्थ हो गए। अब बुधवार को दो अन्य लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनकी आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। इसमें दोनो कोरोना संक्रमित मिले। इसमें मुरसान क्षेत्र के एक गांव का 85 वर्षीय वृद्ध और दूसरा 18 वर्षीय युवक है।
विज्ञापन
इन दोनो को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आईसोलेट कर दिया है। विभाग इनके संंपर्क में आने वालों की जांच कर रहा है। इधर, इस मामले में सीएमओ डॉ.मंजीत सिंह का कहना है कि दोनो को होम आइसोलेट कर दिया गया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कराई जा रही है। लोग कोविड गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन