फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two children of the same family died due to vomiting and diarrhea

Hathras News: उल्टी-दस्त से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर

Sun, 23 Jul 2023 08:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 23 Jul 2023 08:56 PM IST
सार

दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोने-बिलखने लगे। इधर, बच्चों की मौत की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मच गई। आनन-फानन विभागीय टीम ने गांव जाकर घर-घर सर्वे किया और मरीजों के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
Two children of the same family died due to vomiting and diarrhea
बच्चों की मौत के बाद घर पर शोकाकुल बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊतरा में रविवार की सुबह उल्टी-दस्त से एक परिवार के तीन बच्चों की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए। वहां चिकित्सक ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक बच्चे का गंभीर हालत में उपचार जारी है। 

विज्ञापन


दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोने-बिलखने लगे। इधर, बच्चों की मौत की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मच गई। आनन-फानन विभागीय टीम ने गांव जाकर घर-घर सर्वे किया और मरीजों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


ग्राम ऊत्तरा निवासी नितिन कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। रविवार की सुबह करीब तीन बजे नितिन के तीन बच्चे क्रमशः पांच वर्षीय कार्तिक, तीन वर्षीय चिराग और 2 वर्षीय लकी को अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। हालत सुधरती न देखकर परिजन तीनों बच्चों को लेकर सासनी के निजी अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने तीन वर्षीय चिराग व दो वर्षीय लकी को मृतक घोषित कर दिया, जबकि पांच वर्षीय कार्तिक का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बच्चों की उल्टी-दस्त से मौत की सूचना पर पीड़ित के घर काफी भीड़ जमा हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। चिकित्सक डॉ.शुभम ने बताया कि गांव में घर-घर जाकर सर्वे किया। पूरे गांव में उल्टी और दस्त का एक ही मरीज मिला। उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज किया जा रहा है। चिकित्सक का कहना है कि बच्चों की मौत का वास्तविक कारण पता किया जा रहा है। जांच के बाद ही यह बताया जा सकेगा कि उनकी मौत उल्टी-दस्त से हुई है या फिर किसी और बीमारी से। बच्चों की मौत से उनकी मां सविता का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

मामला फूड प्वाइजनिंग का प्रतीत होता है। गांव में चिकित्सकों की टीम ने घर-घर जाकर जांच की तो पूरे गांव में उल्टी-दस्त का एक ही मरीज मिला है। परिजनों ने बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। -डॉ.दलवीर सिंह, सीएचसी प्रभारी सासनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed