फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two candidates clashed in nomination hall, ruckus

Hathras News: नामांकन कक्ष में भिड़े दो प्रत्याशी, हंगामा

Wed, 26 Apr 2023 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 26 Apr 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two candidates clashed in nomination hall, ruckus
मारपीट के बाद बाहर निकलते प्रत्याशी। - फोटो : Samvad
तहसील के नामांकन कक्ष में मंगलवार की दोपहर को सभासद पद के दो प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। दोनों के ही पास समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का फॉर्म था। पुलिस ने हस्तक्षेप कर झगड़े को शांत किया।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 23 मोहल्ला दमदमा से रहीश पुत्र अफसर अली सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पार्टी प्रत्याशी रूप में फॉर्म ले आए और नामांकन दाखिल कर दिया। इसके बाद देवेंद्र कुमार से एक और प्रत्याशी पहले के फॉर्म के निरस्तीकरण का पत्र और दूसरा फॉर्म ले आए। वह पहले निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर चुके थे। मंगलवार को दोनों दावेदार तहसील पहुंच गए और अपना दावा करने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों में पहले तो नोकझोंक हुई और फिर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को नामांकन कक्ष से बाहर कर दिया। रहीश का कहना है कि उन्होंने पहले फॉर्म के साथ नामांकन किया था, इसलिए वह सही प्रत्याशी हैं। एआरओ तहसीलदार अनिल कुमार ने बताया कि दोबारा पत्र लाने के कारण पहले रहीश का दावा निरस्त हो गया। दूसरे ने पहले निर्दलीय के रूप में पर्चा भरा था। पार्टी का फॉर्म लाने के बाद उन्होंने दूसरा नामांकन नहीं किया, इसलिए उनका भी दावा निरस्त हो गया। अब दोनों निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed