{"_id":"67b223358bd636ea830e5bf7","slug":"truck-hits-new-roadways-bus-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रोडवेज की नई बस में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक-परिचालक सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रोडवेज की नई बस में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक-परिचालक सुरक्षित
Mon, 17 Feb 2025 03:11 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 17 Feb 2025 03:11 AM IST
सार
हाथरस डिपो को हाल ही में 19 नई बसें मिली हैं। नई बस नंबर को 15 फरवरी को मथुरा से बरेली के लिए रवाना किया गया था। बस को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोडवेज के हाथरस डिपो को नई बसें मिले अभी 15 दिन भी नहीं हुए और उनका दुर्घटनाग्रस्त होना शुरू हो गया है। 15 फरवरी रात सिकंदराराऊ में हाथरस डिपो की नई बस को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें बस क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना में चालक परिचालक व यात्री घायल नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
हाथरस डिपो को हाल ही में 19 नई बसें मिली हैं। बस नंबर यूपी 78 केटी 5498 को 15 फरवरी को मथुरा से बरेली के लिए रवाना किया गया था। बस को सिकंदराराऊ में एटा सीमा के गांव पिलुआ के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
बस चालक हरदेव सिंह व परिचालक रवि गौतम सहित सभी यात्री इस दुर्घटना में सुरक्षित रहे। बस को वापस कार्यशाला में लाया जा रहा है। एआरएम इरफान अहमद ने बताया कि बस के नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है।
विज्ञापन