{"_id":"66d9a7e1446ebb38b109c406","slug":"truck-hits-canter-from-behind-canter-driver-dies-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Road Accident: ट्रक ने पीछे से कैंटर में मारी टक्कर, कैंटर चालक की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Road Accident: ट्रक ने पीछे से कैंटर में मारी टक्कर, कैंटर चालक की मौत, परिवार में छाया मातम
Thu, 05 Sep 2024 06:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:15 PM IST
सार
दिनेश यादव कैंटर पर चालक था। 4 सितंबर की रात्रि में वह कैंटर को अलीगढ़ से कानपुर ले जा रहा था। रात्रि 3 बजे के लगभग रातिभानपुर गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक दिनेश यादव की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक दिनेश यादव
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में एटा-अलीगढ़ रोड पर गांव रतिभानपुर के निकट एक कैंटर में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में कैंटर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
मैनपुरी के कुरावली कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला गढू निवासी 30 वर्षीय दिनेश यादव पुत्र कप्तान सिंह कैंटर पर चालक था। 4 सितंबर की रात्रि में वह कैंटर को अलीगढ़ से कानपुर ले जा रहा था। रात्रि 3 बजे के लगभग रातिभानपुर गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक दिनेश यादव की मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल पर भीड़ लग गई। हादसे की जानकारी कोतवाली सिकंदराराऊ पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बारे में परिवार के लोगों को सूचित किया गया। इस दौरान चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बच्चों को छोड़ा है बिलखते हुए
मृतक के परिजन 5 सितंबर सुबह आए। हादसे से मृतक के परिवार में मातम छा गया। मृतक ने अपने पीछे तीन बच्चों को बिलखते छोड़ा है।