फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Troubled by a young man, a teenage girl committed suicide by hanging

Hathras: साथ चलने के लिए परेशान कर रहा था युवक, किशोरी ने फंदा लगाकर दे दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 16 Apr 2024 11:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 11:08 PM IST
सार

कोतवाली मुरसान क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी को एक युवक कई दिनों से परेशान कर रहा था। युवक किशोरी पर साथ चलने का दबाव बना रहा था। युवक किशोरी के घर पर तमंचा लेकर पहुंच गया था और किशोरी के छोटे भाइयों को जान से मारने की धमकी दी थी और फायरिंग की थी। किशोरी ने परेशान होकर जान दे दी।

विज्ञापन
Troubled by a young man, a teenage girl committed suicide by hanging
कोतवाली मुरसान, हाथरस - फोटो : संवाद

विस्तार

कोतवाली मुरसान क्षेत्र के एक गांव में मनचले से परेशान एक किशोरी ने 16 अप्रैल की सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली मुरसान में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


कोतवाली मुरसान क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को एक युवक कई दिनों से परेशान कर रहा था। युवक किशोरी पर साथ चलने का दबाव बना रहा था। पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे किशोरी के परिवार के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले युवक किशोरी के घर पर तमंचा लेकर पहुंच गया था और किशोरी के छोटे भाइयों को जान से मारने की धमकी दी थी और फायरिंग की थी। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि 16 अप्रैल की सुबह एक बार फिर युवक किशोरी के घर पर पहुंच गया और तमंचा निकालकर किशोरी को धमकाने लगा। उसने किशोरी से साथ चलने के लिए कहा। जब किशोरी ने मना किया तो युवक ने किशोरी को उसके भाइयों को मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी युवक फायरिंग कर वहां से भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। युवक की धमकी से दहशत में आई युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर युवती के परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-गोपाल सिंह, सीओ, सादाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed