फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tras las preguntas sobre la construcción de CHC Kurasada, la sonda TAC de DM

सीएचसी कुरसंडा का निर्माण सवालों के घेरे में, डीएम ने की टीएसी जांच की शिफारिश

Sun, 07 Oct 2018 12:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Sun, 07 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
Tras las preguntas sobre la construcción de CHC Kurasada, la sonda TAC de DM
symbolic - फोटो : अमर उजाला
तहसील सादाबाद क्षेत्र के गांव कुरसंडा में आवास-विकास परिषद से सीएससी का निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माण में मानक के अनुरूप कार्य नहीं होने की शिकायतें डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य को निरीक्षण के दौरान मिली थी। इस मामले में गंभीरता बरतते हुए डीएम ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर जांच कराई थी। कमेटी ने पाया कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है और सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। अब डीएम ने इस निर्माण की टीएसी जांच कराने के लिए शासन को पत्र लिख दिया है। वहीं डीएम ने आवास विकास परिषद के अध्यक्ष को भी निर्माण में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी पत्र लिखकर अवगत करा दिया है।       
विज्ञापन

गांव कुरसंडा में आवास विकास परिषद खंड 30 के द्वारा सीएससी का निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माण में मानक  के अनुरूप कार्य नहीं होने की शिकायत शिकायतकर्ता रामवीर सहित कई लोगों ने डीएम से की थी। शिकायत को संज्ञान लेते हुए डीएम ने सीएससी के निर्माण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की। कमेटी में एसडीएम सादाबाद, रामजीलाल सहायक अभियंता लोनिवि, सतीश चंद्र जेई लोनिवि को नामित किया गया। कमेटी ने निर्माणाधीन सीएचसी की जांच शुरू की। रिपोर्ट यह सामने आया कि आवास विकास परिषद द्वारा की गई जिला प्रशासन को दी गई ड्राइंग व मानकों के अनुरूप सीएससी का निर्माण नहीं हो रहा है। इस निर्माण में सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस निर्माण में प्रयुक्त सामग्री मानक के अनुरूप नहीं लगाई जा रही है। टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। इस मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम ने भी सख्त रुख अपना लिया है। उन्होंने शासन को पत्र के माध्यम से कहा है कि शासन स्तर से इस मामले की टीएसी जांच कराई जाए, ताकि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की हकीकत सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed