फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   transformer has not change, electricity crisis

हाथरस : नहीं बदला ट्रांसफॉर्मर, बिना बिजली के कई इलाकों में कोहराम

Sun, 15 May 2022 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
transformer has not change, electricity crisis
हाथरस : प्रगतिपुरम बिजलीघर पर खराब पड़ा ट्रांसफॉर्मर। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली संकट गहराता जा रहा है। शनिवार की शाम को खराबी का शिकार हुआ प्रगतिपुरम विद्युत उपकेंद्र का आठ एमवीए का ट्रांसफॉर्मर रविवार की शाम तक सही नहीं हो सका। इस अवधि में इससे जुड़े इलाकों को विद्युत उपकेंद्र में लगे पांच एमवीए के तीन-तीन घंटे टुकड़ों में बिजली दी जा रही है। खराब हुए ट्रांसफॉर्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर रामपुर से मंगाया जा रहा है। इसके रविवार की रात तक यहां आने की उम्मीद है। सोमवार से उपकेंद्र से जुड़े सभी इलाकों को सामान्य रूप से बिजली मिलने लगेगी। बिना बिजली के लोगों को काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
शहर के प्रगतिपुरम सबस्टेशन में लगे आठ एमवीए के ट्रांसफॉर्मर में शनिवार की शाम को खराबी आ गई थी। इसकी जानकारी होते ही बिजली अफसरों में खलबली मच गई। आनन-फानन पहुंचे कर्मियों ने ट्रांसफॉर्मर की टेस्टिंग कराई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इस कारण शहर के साकेत कॉलोनी, गिर्राज कॉलोनी, नवल नगर, श्रीनगर, कैलाश नगर अलीगढ़ रोड, बसंत बाग सहित कई इलाकों के पांच हजार उपभोक्ताओं के यहां बिजली संकट गहरा गया।
विज्ञापन

देर रात तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। पूरी रात बिना बिजली के लोग चैन से सो नहीं सके। छोटे-छोटे बच्चों का उमसभरी गर्मी से हाल बेहाल हो गया। सुबह पानी के लिए स्थानीय नागरिकों को भटकना पड़ा। गर्मी से बचने के लिए लोग पेड़ों की छांव तलाशते हुए नजर आए। पर्याप्त बिजली न मिलने से लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर पुराना, इसलिए आई गड़बड़ी
शहर का प्रगतिपुरम विद्युत उपकेंद्र करीब आठ साल पहले बना था। इसके बनने के बाद यहां किसी अन्य जगह से पुराना आठ एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। अचानक इसके अंदर किसी सर्किट में दिक्कत आई है। इस ट्रांसफार्मर को मरम्मत के लिए पानीपत व अन्य किसी जगह भेजा जाएगा।
बिजली विभाग द्वारा आपूर्ति के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। इस कारण इतना बड़ी समस्या सामने आई है। समय रहते ध्यान दिया जाता तो ट्रांसफॉर्मर में खराबी नहीं आती है। बिना बिजली के काफी परेशानी हो रही है।
- अनिल कौशिक
गर्मियों को लेकर बिजली विभाग ने कोई तैयारी नहीं की है। इस कारण इतना बड़ा बिजली संकट खड़ा हुआ है। 24 घंटे से ज्यादा बिना बिजली के रहना मुश्किल हो गया है। जिस तरह विभाग हर माह बिल भेजता है, उसी तरह बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने पर भी ध्यान देना चाहिए।
- विष्णु प्रधान
अब तो ट्रांसफॉर्मर में खराबी से बिजली बाधित है। इससे पहले कभी दिन तो कभी रात में कई-कई घंटे बिजली गुल होना आम बात हो गई है। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज तक नहीं कर पा रहे हैं। गर्मी में बिना बिजली के काफी परेशानी हो रही है।
-ललित उपाध्याय
मेरा आइसक्रीम का काम है। गर्मी में बिजली की ज्यादा जरूरत पड़ती है। बिना बिजली के आइसक्रीम खराब हो रही है। इससे आर्थिक नुकसान हो रहा है। शनिवार से बिजली न मिलने के कारण पानी तक के लिए तरसना पड़ रहा है। जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु की जाए।

-मोंटा गुरु
आठ एमवीए के ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गई। दूसरा ट्रांसफॉर्मर रामपुर से मंगाया जा रहा है। रविवार की रात तक इसके आने की उम्मीद है। सोमवार को आपूर्ति सामान्य हो पाएगी। वैसे दूसरे ट्रांसफॉर्मर से तीन तीन घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है, ताकि लोग जरूरी कामकाज निपटा सकें।
-सुभाष चंद्रा, अधिशासी अभियंता शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed