फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   MP will inaugurate the halt of Gwalior-Kolkata Express

Hathras News: हाथरस सिटी स्टेशन पर होगा ग्वालियर-कोलकाता एक्सप्रेस का ठहराव, सांसद करेंगे उद्घाटन

Thu, 29 Feb 2024 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 29 Feb 2024 02:34 AM IST
सार

ग्वालियर-कोलकाता एक्सप्रेस का हाथरस सिटी स्टेशन पर 29 फरवरी से ठहराव होगा। सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक अंजुला माहौर व मंडलीय रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य अशोग बागला ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ठहराव का उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन
MP will inaugurate the halt of Gwalior-Kolkata Express
हाथरस सिटी स्टेशन के रेलवे ट्रैक नंबर दो पर बदली जाती रेल पटरी - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी स्टेशन पर 29 फरवरी से ग्वालियर-कोलकाता एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होगा। शाम को सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक अंजुला माहौर व मंडलीय रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य अशोग बागला ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ठहराव का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पूर्व 28 फरवरी को रेल आरक्षण सिस्टम पर ट्रेन के ठहराव को दर्ज भी कर दिया गया है।

विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने हाथरस सिटी स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर दो ट्रेनों का ठहराव अगले आदेश तक किया है। इन दो ट्रेनों में से एक ग्वालियर से चलने वाली 12320 ग्वालियर-कोलकाता एक्सप्रेस का आज हाथरस सिटी स्टेशन पर 19.18 बजे ठहराव का उद्घाटन होगा। इस दौरान यहां सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर आईपी राणा के अलावा मुख्य वाणिज्य अधीक्षक विपिन कुमार सारस्वत व स्टेशन अधीक्षक राकेश रंजन व गोपाल दास भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


यहां इस ट्रेन का ठहराव दो मिनट का होगा। सात मार्च से कोलकाता से चलने वाली 12319 कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस हाथरस सिटी स्टेशन पर 07.40 बजे पहुंचकर 07.42 बजे छूटेगी। इसके अलावा 02 मार्च से गांधीधाम से चलने वाली 09451 गांधीधाम-भागलपुर विशेष गाड़ी हाथरस सिटी स्टेशन पर 16.55 बजे पहुंचकर 16.57 बजे छूटेगी। वापसी में 05 मार्च से भागलपुर से चलने वाली 09452 भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी हाथरस सिटी स्टेशन पर 07.04 बजे पहुंचकर 07.06 बजे छूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस का नहीं दर्ज हुआ ठहराव
भागलपुर से गांधीधाम के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को भी हाथरस सिटी पर ठहराव दिया गया है, लेकिन अभी तक इस ट्रेन का ठहराव रेल आरक्षण सिस्टम पर दर्ज नहीं किया गया है, जबकि कोलकाता एक्सप्रेस का ठहराव बुधवार सुबह ही सिस्टम पर मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed