{"_id":"69ef130b0670c619e10ecb4a","slug":"tin-shed-installed-in-hathras-mandi-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 30 लाख से मंडी परिसर में लगाया गया टिनशेड, नहीं भीगेगी किसानों की उपज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 30 लाख से मंडी परिसर में लगाया गया टिनशेड, नहीं भीगेगी किसानों की उपज
Mon, 27 Apr 2026 01:11 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:11 PM IST
सार
टिन शेड बनने से न केवल अनाज की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि मंडी परिसर में व्यवस्था भी बेहतर होगी। इससे किसानों की उपज सुरक्षित रहेगी और नुकसान की संभावना कम होगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति परिसर में लगाया गया टिनशेड
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस मंडी परिसर में फसलों को बारिश से बचाने के लिए टिन शेड लगाने का कार्य पूरा हो गया है। करीब 30 लाख रुपये की लागत से तैयार हुए इस टिन शेड से अब किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
अब तक किसानों को अपनी उपज खुले में रखने के लिए मजबूर होना पड़ता था, जिससे बारिश, धूप और आंधी जैसी मौसम की मार से अनाज को नुकसान पहुंचता था। टिन शेड तैयार होने के बाद अब किसान सुरक्षित तरीके से अपनी फसल मंडी में रख सकेंगे।
विज्ञापन
मंडी प्रशासन के अनुसार, यह सुविधा किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध कराई गई है। टिन शेड बनने से न केवल अनाज की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि मंडी परिसर में व्यवस्था भी बेहतर होगी। इससे किसानों की उपज सुरक्षित रहेगी और नुकसान की संभावना कम होगी। मंडी सचिव गौरव सिंह ने बताया कि आगे भी किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन