फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Thunderstorms accompanied by lightning and rain are likely over the next two days

Hathras News: अगले दो दिन वज्रपात के साथ आंधी-बारिश के आसार

Wed, 24 Jun 2026 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 24 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Thunderstorms accompanied by lightning and rain are likely over the next two days
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (कानपुर) और भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिन जिले में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। इसके बाद उमस और भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक 24 और 25 जून को जिले में हल्के बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने (वज्रपात) और तेज तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। इसके बाद अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी के साथ भीषण लू और उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल करेगी।
विज्ञापन



अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यह समय खरीफ मक्का की बुआई और धान की नर्सरी डालने के लिए बेहद अनुकूल है। जायद की तैयार फसलों (मक्का, उड़द, मूंग) की कटाई और मड़ाई तुरंत कर दानों को सुरक्षित स्थान पर भंडारित कर लें।हवा की विपरीत दिशा में खड़े होकर किसी भी कीटनाशक का छिड़काव न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed