{"_id":"56eeeaf84f1c1b3327f15259","slug":"thrilled-by-little-steps-catwalk","type":"story","status":"publish","title_hn":"नन्हे कदमों की कैटवॉक ने किया रोमांचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नन्हे कदमों की कैटवॉक ने किया रोमांचित
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
बीएलएस में हुए बेबी शो में बच्चों ने दिखाया हुनर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में बेबी शो, ग्रेजुएशन सैरेमनी, मदर रैंप वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एसपी अजयपाल शर्मा, एएसपी अजय शंकर राय, डॉ. पंकज शर्मा और डॉ. ममता कौशल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर की। बेबी शो में एक से तीन साल के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों की मदर्स ने भी रैंप वॉक में भाग लिया। प्रतियोगियों को सांसद पत्नी श्वेता दिवाकर ने पुरस्कृत किया। ग्रेजुएशन सैरेमनी में प्रेप के विद्यार्थी जो अभी तक छोटी-छोटी कविताएं बोलते थे और जल्दी स्कूल चले जाते थे अब वह स्कूल में पूरे टाइम तक पढ़ेंगे। बच्चों का हुनर देखकर अतिथि भी रोमांचित हो उठे। पूरा पंडाल उनकी एक-एक अदा पर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। तालियों की गूंज ने नन्हे कदमों का उत्साह भी बखूवी बढ़ाया।
विज्ञापन