{"_id":"6952e631c106f9156b044828","slug":"three-women-arrested-for-attacking-police-hathras-news-c-56-1-hts1004-142486-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पुलिस पर हमले के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पुलिस पर हमले के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार
Tue, 30 Dec 2025 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नूरपुर में पुलिस पर हमला करने के मामले में तीन महिलाओं के नाम प्रकाश में आए हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस ने इनकी पहचान की और सोमवार को इन्हें गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वीडियो में ये महिलाएं गाली-गलौज व पुलिस कर्मियों से मारपीट करती हुई दिखाई दे रही हैं।
26 दिसंबर की शाम को झगड़े की सूचना पर पीआरवी की पुलिस टीम गांव पहुंची थी। यहां पूछताछ के दौरान झगड़ा करने वाले दोनों पक्ष एक हो गए थे और पुलिस पर ही हमला कर दिया था। कार्रवाई की बात कहने पर ये लोग भड़केथे। पीआरवी कमांडर श्यामबिहारी, कांस्टेबल अरविंद कुमार व होमगार्ड संजय से मारपीट की गई थी। फोर्स के पहुंचने पर पुलिस कर्मियों की जान बच सकी थी।
हेड कांस्टेबल श्याम बिहारी ने गांव के राजकुमार, सुमित कुमार, सुखदेवी, राजकुमार की पत्नी नेमा, दूसरे पक्ष के गंगाशरण, गंगाशरण के भाई भोले, बेटे शेखर व महेंद्र को नामजद करते हुए 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें से राजकुमार, गंगाशरण, भोलेशंकर व महेंद्र को पुलिस ने शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। सीओ जेएस अस्थाना ने बताया कि वीडियो के आधार पर तीन महिलाओं के नाम प्रकाश में आए हैं। इनमें रूबी पत्नी धर्मवीर, कांंति पत्नी देव सिंह व पारो पुत्री विजय सिंह हैं। तीनों को गिरफ्तार किया गया है।