फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three players from Sadabad won three medals in rowing.

Hathras News: सादाबाद के तीन खिलाड़ियों ने नौकायन में तीन पदक

Sun, 01 Feb 2026 02:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 01 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Three players from Sadabad won three medals in rowing.
महाराष्ट्र के पुणे में 26 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित हुई, 43वीं सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप 2026 (नौकायन प्रतियोगिता) में सादाबाद क्षेत्र के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल जीतकर इन खिलाड़ियों ने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन

आर्मी टीम की ओर से मेन पेयर इवेंट में रमचेला निवासी और सेना में सिपाही के रूप में तैनात सौरव पुत्र रामजीत सिंह ने शानदार तालमेल और ताकत का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस क्रम में आर्मी टीम से अंडर-8 वर्ग में रसीदपुर निवासी अजीत पुत्र मदन मोहन जो कि भारतीय सेना में हवलदार पद पर हैं, ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रजत पदक जीतकर सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ टीम की ओर से सिविल-4 इवेंट में गढ़ उमराव निवासी टिंकू उर्फ देव चौधरी पुत्र सुखवीर सिंह ने संघर्ष और जज्बे के साथ कांस्य पदक हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया। तीनों खिलाड़ियों की इस सफलता से उनके गांवों में जश्न का माहौल है। अजहरुद्दीन फौजी, रामवीर सिंह, मोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, अवधेश कुमार, मंजू देवी, गिर्राज सिंह, प्रेमपाल पहलवान, देवेंद्र सिंह, सतीश सिंह आदि ने इन खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed