{"_id":"60899f748ebc3e82aa0ebaf5","slug":"three-more-people-lost-their-lives-from-fever-sikandhra-rahu-news-ali2620775125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार का कहर : तीन और लोगों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार का कहर : तीन और लोगों की गई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
नगर में कोरोना के साथ-साथ बुखार भी लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। सिकंदराराऊ क्षेत्र में कोरोना से ज्यादा मौतें बुखार से हो रही है। यहां पिछले एक सप्ताह से रोज बुखार से लोगों की जान जा रही है। बुधवार को भी क्षेत्र में बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि मंगलवार को ही सिंकदराराऊ क्षेत्र में बुखार से चार लोगों की मौत हुई थी।
नगर के मोहल्ला बारहसैनी निवासी निवासी श्रीनिवास (60 ) का ऑक्सीजन लेबल अचानक से गिर गया। कोविड की जांच में निगेटिव आने के बाद भी ऑक्सीजन लेबल काबू में नहीं आया। गंभीर अवस्था में उन्हें आक्सीजन उपलब्ध कराई गई। लेकिन, मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई। इसके अलावा जीटी रोड निवासी सेवानिवृत्त प्रवक्ता सीडी द्विवेदी की पत्नी सुधा द्विवेदी और की भी मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी 65 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत बुखार से हो गई। लगातार हो रही मौतों से लोगों में दहशत का माहौल है।