फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three criminals involved in theft caught

Hathras: खड़ी बाइक से थैला चोरी की वारदात का खुलासा, तीन बदमाश दबोचे, नकदी-तमंचा और बाइक बरामद

Tue, 28 May 2024 09:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 28 May 2024 09:10 PM IST
सार

चंदपा के गांव चितावर निवासी श्री गौतम ने थाने में तहरीर देकर कहा था कि नामजद आरोपी नगला चितावर वाले रास्ते पर खड़ी बाइक से उनका थैला उठाकर भाग गए। थैले में कागजात और रुपये थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। 

विज्ञापन
Three criminals involved in theft caught
पकड़े आरोपियों से बरामद तमंचा, नकदी आदि सामान - फोटो : पुलिस

विस्तार

हाथरस जनपद की कोतवाली चंदपा पुलिस ने 28 मई को तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक थैला, नकदी, आधार कार्ड, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चितावर निवासी श्री गौतम पुत्र शिवनारायण ने 27 मई को चंदपा थाने में तहरीर देकर कहा था कि नामजद आरोपी नगला चितावर वाले रास्ते पर खड़ी बाइक से उनका थैला उठाकर भाग गए। थैले में कागजात और रुपये थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


28 मई को पुलिस ने गांव चितावर के पास से मुखबिर की सूचना पर नगला बांस रजबहा की पटरी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नासिर पुत्र शराफत अली, पवन पुत्र नौनिहाल निवासीगण, गढ़ी पत्ती बनारसी थाना चंदपा व जय भाई पुत्र महेश भाई निवासी मोहल्ला पालनपुर थाना उत्तर जिला बनास कांटा गुजरात हाल पता गढ़ी पत्ती बनारसी थाना चंदपा बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed