{"_id":"642ad350cdda1df33a0dc045","slug":"theft-revealed-in-the-court-premises-arrested-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कोर्ट परिसर में चोरी का हुआ खुलासा, टोंटी चारे किया गिरफ्तार, सामान भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कोर्ट परिसर में चोरी का हुआ खुलासा, टोंटी चारे किया गिरफ्तार, सामान भी बरामद
Mon, 03 Apr 2023 06:53 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 03 Apr 2023 06:53 PM IST
सार
30 मार्च की रात को चोर ने न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हाथरस के एक कक्ष गेट का ताला तोड़ दिया। चोर कंप्यूटर के तीन मॉनीटर व न्यायालय के निकट स्थित सार्वजनिक शौचालयों का ताला तोड़कर पानी की टोंटियां चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के न्यायालय परिसर में हुई चोरी का थाना सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से सोमवार को खुलासा कर दिया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
मुंसिफी परिसर में तैनात चौकीदार सुरेशबाबू ने कोतवाली में सूचना दी थी कि 30 मार्च की रात को चोर ने न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हाथरस के एक कक्ष गेट का ताला तोड़ दिया। चोर कंप्यूटर के तीन मॉनीटर व न्यायालय के निकट स्थित सार्वजनिक शौचालयों का ताला तोड़कर पानी की टोंटियां चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
वहीं रमेश राजपूत निवासी सुदीप कॉलोनी सीयल खेडा, थाना कोतवाली ने तहरीर दी थी कि 27 मार्च की रात को अज्ञात चोरों ने राजा दयाराम किला दाऊजी मंदिर के पास बने शौचालय का ताला तोड़कर पानी की टोटियां चोरी कर ले गये। पुलिस ने दोनों ही मामलों में तहरीर के आधार पर थाना मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने आरोपी रवि पुत्र नाथुराम कुशवाह थाना नगला चौबे थाना हाथरस गेट को श्रीराम बगीजी बेलनशाह क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसकी निशादेही पर चोरी के तीन मॉनीटर, दो की-बोर्ड, दो माऊस व 24 पानी की टोंटी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन