{"_id":"69da7a664b428f5b9b05936d","slug":"theft-from-teacher-and-farmer-houses-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चोरों ने बनाया निशाना, शिक्षिका व किसान के बंद घरों से लाखों रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चोरों ने बनाया निशाना, शिक्षिका व किसान के बंद घरों से लाखों रुपये की चोरी
Sat, 11 Apr 2026 10:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 11 Apr 2026 10:14 PM IST
सार
हाथरस के आगरा रोड स्थित भट्ठा वाली गली में पुष्प विहार कॉलोनी में चोरों ने दो बंद घरों में चोरी कर ली। चोर गहने व नगदी चुरा ले गए।
विज्ञापन
पुष्प बिहार कॉलोनी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस शहर की पुष्प विहार कॉलोनी में 10 अप्रैल देर रात चोर शिक्षिका व एक किसान के घर से लाखों रुपये का माल चोरी कर ले गए। सुबह पड़ोसियों से जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। छानबीन के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
चंदपा क्षेत्र के गांव नगला ओझा निवासी किसान सचिन पाठक बच्चों की पढ़ाई के कारण पिछले तीन साल से आगरा रोड स्थित भट्ठा वाली गली में पुष्प विहार कॉलोनी में रह रहे हैं। बृहस्पतिवार को वह अपने परिवार के साथ गांव चले गए थे। शनिवार की सुबह पड़ोसी अतुल शर्मा ने बताया कि उनके गेट का ताला टूटा हुआ है। सचिन आनन-फानन कॉलोनी पहुंचे।
विज्ञापन
अंदर जाकर देखा तो सारा सामान फैला हुआ था तथा लोहे की अलमारी भी तोड़ी गई थी। चोर यहां से लगभग 50 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। आभूषण की कीमत पांच से छह लाख रुपये बताई जा रही है। चोरों ने मुख्य गेट का कुंडा तोड़ा तथा नीचे सरिया निकालकर अंदर घुसे।
विज्ञापन
इसी कॉलोनी में मथुरा निवासी मीरा वार्ष्णेय किराये पर रहती हैं। वे अपने बेटे-बहू से मिलने मथुरा गई हुई थीं। उनके घर पर भी ताला लगा था। चोर इनके घर का भी ताला तोड़कर अंदर घुस गए और सामान चोरी कर ले गए। यहां से चोर एक सोने की चेन, अंगूठी और 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सीओ सिटी योगेंद्रकृष्ण नारायण ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए टीम लगा दी गई हैं। जल्द ही चोर गिरफ्त में होंगे।