फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The spies took out a procession and demonstrated, submitted a memorandum

सपाइयों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Thu, 15 Jul 2021 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
The spies took out a procession and demonstrated, submitted a memorandum
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में गुंडागर्दी और लोकतंत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बृहस्पतिवार को जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए तहसील तक पहुंचे। यहां एसडीएम अंजली गंगवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में सपा के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन और सपा जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिया जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी की गारंटी दी जाए। प्रदेश में किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान 15 हजार करोड़ रूपये तत्काल दिए जाएं। किसानों के ऊपर जो काला कानून थोपा जा रहा है, उसे तत्काल वापस लिया जाए।
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई डीजल पेट्रोल, रसोई गैस, खाद, बीज, कीटनाशक दवाएं, कृषि यंत्र आदि पर रोक लगाई जाए। बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिया जाए। उत्तर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर रोक लगाई जाए। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर फर्जी मुकद्दमे दर्ज करना तत्काल बंद किया जाए और उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को तत्काल दुरूस्त किया जाए। बढ़ते हुए भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए। मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। पत्रकारों के ऊपर लगातार हो रहे हमले और हत्याओं पर रोक लगाई जाए। पूर्व विधायक ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव व्यवस्था के लिए जहां जहां प्रदेश में ब्लाक प्रमुख का नामांकन करने से सपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों को रोका गया है और नामांकन दाखिल करने नहीं दिया गया है, वहां पर पुन: नामांकन प्रक्रिया करने का आदेश दिया जाए, जिससे संविधान में दी गई लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा की जा सके।

इस मौके पर लोहिया वाहिनी के नेता प्रबल चौधरी, विपिन यादव, चौधरी श्याम सिंह, चौधरी विजयपाल सिंह, गोलू प्रधान, भगत सिंह, कैलाश ठेनुआं, मंसूर अहमद , हाफिज शफीक, अवधेश बाबा, हमीद खान अब्बासी, पवन चौधरी, रवि पहलवान, जफरुद्दीन, आसिफ, आमिर, देशदीपक प्रधान, दलवीर सिंह, रजत अग्रवाल, चौधरी गजेंद्र सिंह, चौधरी श्यामवीर सिंह, पूरन कुशवाहा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed